निष्पक्ष, सटीक और विश्वसनीय पत्रकारिता
Khabar Cut (खबर कट) एक स्वतंत्र और डिजिटल-फ़र्स्ट समाचार संस्थान है जिसका मुख्य उद्देश्य देश और राज्यों की सटीक, निष्पक्ष और सत्यापित ख़बरें आम जनता तक पहुँचाना है।
हमारा लक्ष्य (Our Mission)
बिना किसी राजनीतिक या व्यावसायिक दबाव के, आम लोगों के मुद्दों, युवा रोजगार, जमीनी समस्याओं और राष्ट्रीय घटनाओं को बिना मिर्च-मसाले के जनता के सामने पेश करना।
फैक्ट चैकिंग व सत्यता
हमारी सम्पादकीय टीम हर खबर को प्रकाशित करने से पहले कम से कम दो विश्वसनीय स्रोतों से सत्यापित करती है। फेक न्यूज और भ्रामक दावों से हमारी शून्य सहनशीलता है।
व्यापक राष्ट्रीय कवरेज
झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और देश के सभी राज्यों की जमीनी खबरों के साथ-साथ टेक, बिजनेस, खेल और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर गहरी पकड़।
सम्पादकीय सिद्धांत (Editorial Principles)
1. स्वतंत्रता और निष्पक्षता: Khabar Cut किसी भी राजनीतिक दल, कॉर्पोरेट समूह या दबाव समूह से स्वतंत्र है। हमारा एकमात्र जवाबदेही हमारे पाठकों के प्रति है।
2. पारदर्शिता: यदि हम से कोई अनजाने में त्रुटि होती है, तो हम अपनी सम्पादकीय नीति के अनुसार तुरंत और सार्वजनिक रूप से सुधार (Correction) प्रकाशित करते हैं।
3. विज्ञापनों का स्पष्टीकरण: सम्पादकीय सामग्री और प्रायोजित/विज्ञापन सामग्री के बीच स्पष्ट अंतर रखा जाता है। स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स को स्पष्ट रूप से 'Sponsored' चिह्नित किया जाता है।
